कांग्रेसजनों ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को दी श्रद्धांजलि News by mpeditor - December 19, 2022December 19, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आज कांग्रेसजनों द्वारा देश की आजादी के प्रणेता क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके बलिदान पर प्रकाश डाला गया। अभा कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी जे.पी. अग्रवाल, मप्र कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह और मप्र कांग्रेस मोर्चा संगठनों की प्रभारी शोभा ओझा ने अपने संबोधन में इन तीनों महान विभूतियों का स्मरण करते हुए कहा कि इन विभूतियों ने देश को आजादी दिलाने अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। बिस्मिल और अशफाक खां ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन में भाग लिया, उन्होंने ब्रिटिश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उग्र