नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारियों में जुटे रणबीर -आलिया Entertainment by mpeditor - October 18, 2022October 18, 20220 बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की गोद भराई हुई थी। आलिया भट्ट जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देगी और वह अपने अभिनेता पति रणबीर कपूर के साथ मिलकर आने वाले मेहमान के स्वागत की तैयारियां कर रही हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अब अपने काम से ब्रेक ले लिया है। आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में रणबीर कपूर आलिया का खास ध्यान रख रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में अपने बेबी को जन्म देने वाली हैं। इसके लिए यहां उनके लिए