कांग्रेस की मांग, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का काम अध्यापकों से ना कराया जाए Politics by mpeditor - August 13, 20220 भोपाल। मप्र कांग्रेस ने महिला बाल विकास विभाग से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की मांग की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि महिला बाल विकास से ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह से खत्म किया जाए। ग्रामीण इलाकों में महिला बाल विकास द्वारा 7 महीने से खाद्यान्न एवं राशि प्राप्त नहीं हो रही है। समूह और रसोइयों का भुगतान प्रतिमाह होना चाहिए, लेकिन पिछले 9 माह से रसोइयों का भुगतान नहीं हुआ है। केके मिश्रा ने कहा कि वहीं महिला बाल विकास विभाग, भिंड के 5 साल के बैंक स्टेटमेंट की जांच कराई जाए। उन्होंने बताया स्वयं सहायता समूह की महिलाएं