You are here
Home > weather > भारी बारिश की चेतावनी: राजस्थान में भारी बारिश, पंजाब और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारी बारिश की चेतावनी: राजस्थान में भारी बारिश, पंजाब और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार , मानसून दो से तीन दिन में उत्तर की तरफ बढ़ने लगेगा। राजस्थान के जोधपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद अब पंजाब के 12 और हरियाणा के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 30 और 31 जुलाई को बिहार में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक राजस्थान के मध्य इलाके में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से यहां बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय रीजन में 28 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से मौसम में बदलाव होगा। सिक्किम में 30 जुलाई तक और असम, मेघालय व अरुणाचल प्रदेश में 30 और 31 जुलाई को कुछ जगहों पर बहुत ही भारी बारिश का अनुमान जताया है।पश्चिमी मालवा के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के जिन 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, उनमें जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। अन्य जिलों के लिए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Top