दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडाणी business by mpeditor - September 16, 2022September 16, 20220 नई दिल्ली। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अडानी इस मुकाम पर पहुंचने वाले एशिया के पहले शख्स हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी 153.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अडाणी ने ये मुकाम फ्रांसीसी व्यवसायी बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर इंडेक्स के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क 273.5 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। इस सूची में फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट 153.1 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ तीसरे और