कांग्रेस और देश के लिए जरूरी परिवर्तन खड़गे नहीं ला सकते: शशि थरूर Nation by mpeditor - October 14, 2022October 14, 20220 भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि वे परिवर्तन के उम्मीदवार हैं और मल्लिकार्जुन खड़गे नेतृत्व के नेता हैं। वे वैसा परिवर्तन नहीं ला सकते, जैसा कांग्रेस और देश दोनों के लिए जरूरी है। शशि थरूर शुक्रवार को भोपाल प्रवास के दौरान यहां कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 और इसके बाद हुए वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 फीसदी वोट मिले थे। इस हालत में हम कब तक रहेंगे। इसका एक ही इलाज है कि हमें जनता को दिखाना होगा कि कांग्रेस पार्टी दोबारा आकर्षित पार्टी बन रही है। उन्होंने कहा कि आज हम कार्यकर्ताओं से पूछ रहे हैं कि
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर आज भोपाल प्रवास पर News by mpeditor - October 14, 2022October 14, 20220 भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर आज (शुक्रवार को) भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे प्रात: 10 बजे भोपाल पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि श्री थरूर शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे, तत्पश्चात वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ही पूर्वान्ह 11.30 बजे से निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। श्री थरूर दोपहर में 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल के राजीव गांधी सभाकक्ष में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे भोपाल से दिल्ली रवाना हो जायेंगे। गौरतलब है कि अभा कांग्रेस अध्यक्ष पर के लिए