You are here
Home > Nation > कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित सरकारी बंगला खाली किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित सरकारी बंगला खाली किया

दस जनपथ स्थित अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उनके बंगले में रहेंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली – कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार काे 12 तुगलक राेड का सरकारी आवास खाली कर दिया। उनका सामान मां साेनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास में शिफ्ट किया गया है। करीब 19 साल से यह बंगला उनका आधिकारिक आवास था, लेकिन उनकी सांसदी जाने के बाद उन्हें यह बंगला खाली करने का आदेश दिया गया था।
23 मार्च को सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में उन्हें 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि कुछ ही देर में उन्हें जमानत भी दे दी थी। इसके अगले दिन राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। 27 मार्च को उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया।
नोटिस मिलने के बाद राहुल ने कहा था कि सरकारी बंगले से उनकी कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तब उन्हें अपने या सोनिया के बंगले में शिफ्ट होने का सुझाव दिया था।

Top