मप्र के हर क्षेत्र में देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण, शाम 4.26 बजे होगी शुरुआत MP by mpeditor - October 25, 2022October 25, 20220 भोपाल। कार्तिक मास की अमावस्या पर मंगलवार को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसके चलते देशभर में दीपावली का पर्व एक दिन पहले ही मना लिया गया। यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है, जो मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र से देखा जा सकेगा। प्रदेश में इसकी शुरुआत शाम 4:26 बजे से होगी और यह सूर्यास्त के बाद समाप्त होगा। राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि प्रदेश में ग्रहण शुरुआत में तो नजर आएगा, लेकिन सूर्यास्त होने के कारण पूरा नजारा नहीं दिखेगा। अगर इस बार यह घटना देखने से चूक जाते हैं, तो फिर पांच साल का इंतजार करना पड़ेगा। भारत में अगला सूर्य ग्रहण करीब 5 साल बाद यानी 2 अगस्त 2027 में नजर आएगा।