सोनिया गांधी का जन्मदिन श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से मनाया जायेगा News by mpeditor - December 7, 2022December 7, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार 9 दिसम्बर को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की चेयरपर्सन और कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का जन्मदिवस है। राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस इकाईयों में सोनिया गांधी जी का जन्मदिन श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से मनाया जायेगा। श्री शेखर ने बताया कि सोनिया गांधी जी के जन्मदिवस पर 9 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे कांग्रेसजनों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया जायेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार शेखर ने कांग्रेस की जिला इकाईयों से कहा है कि सोनिया गांधी जी
सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पहुंचे गहलोत Nation by mpeditor - September 29, 2022September 29, 20220 नई दिल्ली। राजस्थान में राजनैतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास 10 जनपथ पहुंचे हैं।हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की लेकिन कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गहलोत से राज्य के राजनैतिक हालात को लेकर चर्चा के लिए सोनिया गांधी ने उन्हें तलब किया है। राजनैतिक घमासान के पहले तक माना जा रहा था कि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार हैं लेकिन अभी तक गहलोत के नामांकन की कोई सूचना नहीं है। जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे।उल्लेखनीय है कि अशोक गहलोत दिल्ली