प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को किया गया पुरस्कृत Health by mpeditor - August 8, 2022August 8, 20220 भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमेशा प्रथम रहे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएँ। भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पुरस्कृत करने की उपलब्धि के साथ आवश्यक है कि इस दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य होता रहे। मध्यप्रदेश में नागरिकों को अच्छी सेवाएँ देने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं को पुरस्कृत करने की योजना अमल में लाई गई है। चिकित्सक ही पीड़ित मानवता की सबसे बड़ी सेवा करते हैं। कोरोना काल में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने लोगों की अद्भुत सेवा की है। यह समाज का महत्वपूर्ण वर्ग है। श्रेष्ठ कार्य करने वाले चिकित्सक और अन्य कर्मचारी भविष्य में भी पुरस्कृत किए जाएंगे। उन्होंने पुरस्कृत स्वास्थ्य संस्थाओं को बधाई देते हुए इसी