कमलनाथ ने खाद संकट को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- कालाबाजारी से किसान परेशान Politics by mpeditor - November 5, 2022November 5, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर किसानों की खाद की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि मध्यप्रदेश में खाद का भयावह संकट व्याप्त है। खुद मुख्यमंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री के क्षेत्र में खाद का भारी संकट व्याप्त है, लेकिन सरकार सच्चाई स्वीकार करने की बजाय कह रही है कि प्रदेश में खाद का कोई संकट नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि एक तरफ तो खाद का संकट जारी है, वहीं दूसरी तरफ खाद की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी व नकली खाद का व्यापार बाजार में जोरों पर है। रबी के सीजन के लिए किसान खाद के इंतजार में कई दिन से बैठा हुआ है,