पन्ना में क्लच वायर के सहारे पेड़ पर लटका मिला बाघ का शव MP by mpeditor - December 7, 2022December 7, 20220 पन्ना। जिले के विक्रमपुर जंगल में एक बाघ का शव बुधवार सुबह क्लच वायर के सहारे पेड़ पर लटका मिला। इससे वन विभाग में हड़कंप मचा है। विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। शिकारियों की खोज के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है। जिले में लगातार बाघों की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस कड़ी में विक्रमपुर में नर्सरी के पास एक पेड़ से एक वयस्क नर बाघ का शव लटका हुआ मिला। वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंच गई है। सभी लोग आश्चर्यचकित हैं कि आखिर पेड़ पर टाइगर कैसे पहुंचा और उसका पेड़ से फंदा कैसे लग गया।
मैनिट परिसर में दो सप्ताह से घूम रहे टाइगर को वन अमले ने पकड़ा MP by mpeditor - October 16, 2022October 16, 20220 भोपाल। राजधानी भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में दो सप्ताह से घूम रहे बाघ को वन विभाग के अमले ने रविवार को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा। दरअसल, मैनिट परिसर में एक सप्ताह पहले बाघ देखा गया था। इसके बाद से यहां उसके पगमार्ग देखे जा रहे थे, जिससे संस्थान में दहशत बनी हुई थी। बन विभाग द्वारा बाघ को पकड़ने के लिए एक पिंजरा गया गया था। बताया गया है कि बाघ पिछले 13 दिन से मैनिट में मौजूद था और वह अब तक 5 गायों पर हमला कर चुका है। इनमें से 3 गायों की मौत भी हो