देश की एकजुटता के लिए भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेस Nation by mpeditor - September 7, 20220 कन्याकुमारी (तमिलनाडु)/नई दिल्ली। भारत की एकजुटता के लिए कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आयोजन कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी आज (बुधवार) की शाम कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरूआत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कन्याकुमारी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि देश को एक रखने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है, इसीलिए पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। इस नफरत को खत्म करने के लिए कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। देश में धर्म के नाम पर लगातार नफरत की बातें की जा रही हैं। गहलोत ने कहा