उत्तराखंड की अंकिता भंडारी का शव चीला बैराज से बरामद Nation by mpeditor - September 24, 2022September 24, 20220 हरिद्वार (उत्तराखंड)। अंकिता भंडारी हत्याकांड से पूरा प्रदेश हिल गया है। शनिवार सुबह चीला पावर हाउस बैराज से एसडीआरएफ की टीम ने अंकिता का शव बरामद किया है। शव काफी खराब स्थिति में है। अंकिता के परिवार के सदस्यों ने कपड़ों से उसकी पहचान है। पुलिस रिजॉर्ट के कर्मचारियों से भी अंकिता के शव की शिनाख्त करवाएगी।उल्लेखनीय है कि चीला के समीप वनन्तरा रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (19) की 18 सितंबर को रिजॉर्ट के मालिक और उसके दो अन्य साथियों ने नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। अंकिता भंडारी की तलाश के लिए जल विद्युत निगम ने नहर का पानी बंद कर दिया था। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि अंकिता के पिता और भाई
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर Nation by mpeditor - August 20, 2022August 20, 20220 नई दिल्ली/देहरादून/शिमला। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। दोनों प्रदेशों में बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की विभिन्न घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 20 लोग लापता हैं। मंडी जिले में सर्वाधिक 10 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल में अधिकतर मौतें भूस्खलन की चपेट में आने से हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में 18 की मौत, 8 लापता हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला जिलों में बारिश से भारी तबाही हुई है। राज्य में एक ही दिन में भूस्खलन, बाढ़ एवं बादल फटने की 34 घटनाओं में 18 लोगों की जान गई, जबकि आठ लोग लापता हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 10 लोगों की