You are here
Home > Uncategorized > कुरवाई विस के 500 से अधिक अजा-अजजा वर्ग के कार्यकर्ता भाजपा छोड, कांग्रेस में हुये शामिल

कुरवाई विस के 500 से अधिक अजा-अजजा वर्ग के कार्यकर्ता भाजपा छोड, कांग्रेस में हुये शामिल

कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने में दृढ़संकल्पित होकर कांग्रेस में शामिल हुये

भोपाल – पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा और कुरवाई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष बोहत के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे कुरवाई विधानसभा के अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के करीब 500 भाजपा कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री वर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि कुरवाई विधानसभा के अनुसूचित जाति-जनजाति के सभी लोग भाजपा की नीति और विचारों को त्याग कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़कर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में दृढ़संकल्पित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये हैं। श्री वर्मा ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर विदिशा की कांग्रेस नेत्री प्रियंका किरार, कुरवाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरजेश साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फैज मोहम्मद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महामंत्री हाजी नदीम जावेद खान, जिला कांग्रेस महामंत्री अरूण अवस्थी और बंटी सक्सेना आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Top