कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया आज ‘विजय दिवस’ MP by mpeditor - December 16, 2022December 16, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कांग्रेसजनों द्वारा आज 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को परास्त कर भारत की विजय के 51 वर्ष पूर्ण होने पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विजय दिवस मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 1971 मंे हुआ भारत-पाकिस्तान का युद्व देश-दुनिया में बड़ा महत्वपूर्ण रहा है। इंदिरा जी ने भारतीय सैनिकों के साहस और पराक्रम से पाकिस्तान को परास्त किया वहीं बांग्लादेश को मुक्त करने का साहसिक निर्णय लिया। देश के एक सैन्य बल ने 13 दिन में पाकिस्तान को परास्त कर उनके 90 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण