आधी रात विष्णु से मिलने पहुंचे भगवान महाकाल, सौंपी सृष्टि की सत्ता MP by mpeditor - November 7, 2022November 7, 20220 उज्जैन। आज से सृष्टि के संचालन का भार भगवान विष्णु संभालेंगे। रविवार को कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी (बैकुंठ चतुर्दशी) की अर्धरात्रि को भगवान महाकाल ने भगवान विष्णु को सृष्टि की सत्ता सौंप दी। उज्जैन में महाकाल की सवारी को धूमधाम के साथ गोपाल मंदिर तक ले जाया गया। यहां एक-दूसरे को बिल्व पत्र की माला स्पर्श करवाकर पहनाई गई। मान्यता है कि भगवान शिव आज से सृष्टि का भार भगवान विष्णु को सौंपकर कैलाश पर्वत पर तपस्या करने चले जाएंगे। इससे पहले देवशयनी एकादशी के बाद से 4 महीने तक भगवान शिव सृष्टि संभाल रहे थे।ऐसे होता है सत्ता हस्तांतरण हर साल बैकुंठ चतुर्दशी पर महाकालेश्वर मंदिर से आधी रात को भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाती है। यह सावन के सोमवार