कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 96 प्रतिशत मतदान Nation by mpeditor - October 17, 2022October 17, 20220 नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय सहित देशभर के 68 मतदान केन्द्रों पर सोमवार को नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान हुआ। 22 वर्षों बाद पहली बार कोई गैर-गांधी पार्टी का अध्यक्ष बनने जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर चुनाव मैदान में है।मुख्य चुनाव अधिकारी केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के अनुसार 9900 मतदाताओं में से 9500 ने सोमवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 96 प्रतिशत रहा है। कहीं से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। दिल्ली में 87 मतदाताओं ने वोट किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पोलिंग बूथों पर मतदान