मंदसौर नाव हादसा : एक और महिला का शव बरामद MP by mpeditor - October 17, 2022October 17, 20220 मंदसौर। जिला मुख्यालय से करीब एक सौ किलोमीटर दूर चंबल नदी में रविवार शाम हुई नाव हादसा के बाद नदी से एक और महिला का शव बरामद किया गया है। सोमवार को रेस्क्यू दल ने महिला का शव पानी से निकाला। इस हादसे में मरने वालों की पांच हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आदेश दिए हैं।जानकारी के अनुसार शामगढ़ के पास तोला खेड़ी गांव में खेत से काम करके आठ लोग नाव पर सवार होकर लौट रहे थे। इनमें छह महिलाएं, एक लड़की और एक पुरुष था। इसी बीच तेज बहाव के कारण नाव पलट गई और सभी लोग डूबने लगे। नाव में सवार लोगों में