You are here
Home > News > कांग्रेस की वचन पत्र समिति के अध्यक्ष के साथ कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक 6 नवंबर को

कांग्रेस की वचन पत्र समिति के अध्यक्ष के साथ कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक 6 नवंबर को

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ रविवार 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे से होने वाली प्रदेश कांग्रेस की वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह के साथ बैठक में कर्मचारी संगठनों के सभी विभागों के आउटसोर्स, अस्थाई, ठेका, अंशकालीन, संविदा, दैवेभो जैसे दर्जनों कच्चे कर्मचारियों के संगठनों के नेतृत्वकारी पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहे वचन पत्र के लिए सुझाव प्रस्तुत करेंगे। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और समस्त प्रकोष्ठांे के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने दी है। श्री धनोपिया ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस वचन पत्र समिति के साथ बैठक ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स, अस्थाई, ठेका, संविदा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मप्र के प्रांतीय संयोजक वासुदेव शर्मा एवं मनोज भार्गव के नेतृत्व में आहूत की गई है, बैठक में 50 से अधिक संगठनों के 300 से अधिक पदाधिकारी, समन्वयक, संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मप्र में कच्चे कर्मचारियों की संख्या 10 लाख से ऊपर है, उनके साथ 15 साल से अन्याय होता आ रहा है, उसे दृष्टिगत रख यह बैठक आहूत की गई है।

Top