विभा बिंदु डांगोर आशा, उषा एवं आंगनवाड़ी से समन्वय के लिए अधिकृत MP by mpeditor - September 27, 2022September 27, 20220 भोपाल. श्रीमती विभा बिंदु डांगोर उपाध्यक्ष प्रशिक्षण मीडिया विभाग को प्रदेश कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश में कार्यरत आशा, उषा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के विभिन्न संगठनों से समन्वयक बनाने और उनसे संपर्क करने के लिए अधिकृत किया गया है।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने उक्त संबंध में पत्र जारी कर श्रीमती डांगोर से अपेक्षा की है कि वे इस जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। श्रीमती डांगोर को मीडिया विभाग में उपाध्यक्ष के अतिरिक्त यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीमती डांगोर सभी ब्लाकों में पहुंचकर इन वर्गों के साथ समन्वयक स्थापित कर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास करेंगी और कांग्रेस संगठन से जोड़कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति और सिद्धांतों को गति प्रदान करने का कार्य करेंगी।