बुधनी के भैरुन्दा में मुख्यमंत्री शिवराज के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान को विरोध का सामना करना पड़ा Uncategorized by mpeditor - September 29, 2023September 29, 20230 कार्तिकेय की गाड़ी को जोर-जोर से ठोकने लगी महिलाएं भैरुन्दा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी के भैरुन्दा (नसरुल्लागंज) में उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा जब कार्तिकेय आगामी चुनाव को लेकर जनसंपर्क करने सेमलपानी गांव पहुंचे। गांव में प्रवेश करते ही उनकी गाड़ी के सामने अचानक से एक महिला और उसकी बेटी आ गई। और उनके काफिले को रोक दिया। कार्तिकेय इससे पहले कुछ समझ पाते महिला और उसकी पुत्री ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। महिलाएं कार्तिकेय से अपने मकान की जर्जर हालत देखने को कह रही थी। मामला बढ़ता देख मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल ने महिला और उसकी पुत्री को समझने की भरकस कोशिश की। लेकिन वे नहीं मानी और कार्तिकेय की गाड़ी को जोर-जोर से ठोकने लगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष रवि मालवीय महिला को समझाते हुए रस्ते से अलग ले गए। उसके बाद पूरा मामला शांत हुआ। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने केवल अपने-अपने लोगों को रेवाड़ी बांटी है। महिला ने कार्तिकेय के सामने शिवराज के झूठे विकास की पोल खोल दी है।