You are here
Home > Uncategorized > आदिवासी वर्ग के स्वाभिमान की रक्षा के लिए निकाली जा रही, आदिवासी स्वाभिमान यात्रा: विक्रांत भूरिया

आदिवासी वर्ग के स्वाभिमान की रक्षा के लिए निकाली जा रही, आदिवासी स्वाभिमान यात्रा: विक्रांत भूरिया

भाजपा राज में महिलाओं, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार, उखाड़ फेको निकम्मी मामा सरकार: रामू टेकाम

भोपाल – कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा अपने विभिन्न पड़ाव के साथ आदिवासी वर्ग के लिए संघर्ष करते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, मध्यप्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम मध्यप्रदेश महिला आदिवासी कांग्रेस की अध्यक्षा चंदा सरवटे के नेतृत्व में निकाला जा रही यात्रा आज अपने निर्धारित स्थान मंडला-बिछिया पहुंची। यात्रा में कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन मिला रहा है, कांग्रेसजन और आदिवासी समूह के लोग भारी संख्या में यात्रा के साथ चलकर भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों का जमकर विरोध करते हुये अन्य जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखकर विरोध किया जा रहा है। यात्रा से उत्साहित स्थानीय लोग जगह-जगह यात्रा का स्वागत कर रहे हैं।
श्री भूरिया ने आज मंडला और बिछिया में सभा को संबोधित करते हुये कहा कि आदिवासी स्वाभिमान यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं, देश के मूल निवासी आदिवासियों के स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए संदेश है। किंतु आज मध्य प्रदेश में आदिवासियों का शोषण हो रहा है, उन पर अत्याचार हो रहे हैं, उनको मारा जा रहा है। बीजेपी की जहां भी सरकार है वहां आदिवासियों के साथ दबंगों द्वारा अत्याचार करना, आम बात हो गई है इसीलिए यह यात्रा आदिवासी समाज को जागृत करने के लिए की जा रही है।
श्री टेकाम ने कहा कि बीजेपी की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के समाज के हर वर्ग में ललक है। जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से जहां प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है, वहीं महिलाओं, दलितों और आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार से जनता कराह रही है। वह दिन दूर नहीं आने वाले विधानसभा में भाजपा के चारों खाने चित्त होने वाले हैं और कमलनाथ जी के नेतृत्व में एक स्वच्छ, साफ सुथरी और सभी का हितों और अधिकारों का ध्यान रखने वाली कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।
श्रीमती चंदा सरवटे जी ने भाजपा की चरमराई शासन व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर सरकार को घेरते हुये कहा यह महिला विरोधी सरकार महिलाओं के हितैषी होने का ढोंग करती है। शिवराज सिंह चौहान सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। विधायकद्वय नारायण

Top