You are here
Home > Uncategorized > इंदौर में कपड़ा व्यवसाई की सरेराह चाकू गोदकर हत्या

इंदौर में कपड़ा व्यवसाई की सरेराह चाकू गोदकर हत्या

हत्यारों ने पहले गोली चलाई, गोली से बचा तो चाकू से काट डाला

इंदौर – मध्यप्रदेश में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं, अब इंदौर के  हीरानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 28 वर्षीय निखिल खलसे की छह बदमाशों ने सरेराह हत्या कर दी। कपड़ा व्यवसायी निखिल दो वर्ष पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड के एक आरोपित की जमानत में मदद कर रहा था। आरोपितों ने पहले पांच गोलियां चलाई। निशाना चूके तो चाकुओं से गोद दिया। बचने के लिए निखिल दोपहिया शोरूम में घुसा, लेकिन आरोपितों ने उसे पकड़ लिया।
घटना सुखलिया में नगर निगम जोन के सामने शाम करीब 7 बजे की है। निखिल पुत्र विनायक खलसे घर के समीप ही साथी मोहित के साथ चाय पी रहा था। तभी बाइक पर विशाल पंवार, आर्यन ठाकुर, हर्ष चौधरी, चिराग कटारिया, लालू भदौरिया एक अन्य आरोपित आए और दनादन गोलियां चला दी। निखिल गोलियों से बचा तो उस पर चाकुओं से हमला किया। घायल होने के बाद भी भागा, लेकिन आरोपितों ने उसे पकड़कर गिरा दिया और चाकू मारने लगे। कजिन भाई उदय ठाकुर उसे बापट अस्पताल ले गया, लेकिन डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

Top