You are here
Home > Uncategorized > कमलनाथ ने संत शिरोमणि सेन महाराज<br>की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

कमलनाथ ने संत शिरोमणि सेन महाराज
की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

कांग्रेस सरकार आते ही सेन आयोग का गठन करेंगे: कमलनाथ

भोपाल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्रीद्वय कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आज संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर पीएनटी चौराहे पर स्थिति उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही सेन आयोग का गठन करेंगे और सेन जी महाराज की जन्म स्थली बधावगढ में एक भव्य स्मारक का निर्माण कराएंगे। सेन समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कांग्रेस सरकार बनने पर हर संभव कदम उठाये जायेंगे।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, अमित शर्मा, संतोष कंसाना, संजीव सक्सेना, मप्र कांग्रेस केश शिल्पी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद सेन, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना, गुड्डू चौहान, महेश नंद मेहर, सेन समाज के वरिष्ठ समाजबंधु हीरालाल श्रीवास, कैलाश श्रीवास, महेश मालवीय, ललित सेन, जीतू सेन, शैलेश सेन विकास सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Top