You are here
Home > Uncategorized > खुद बीमार है शाजापुर का जिला अस्पताल!

खुद बीमार है शाजापुर का जिला अस्पताल!

ऑक्सीजन नहीं मिलने से हुई थी मरीज की मौत

सोमवार अस्पताल में भर्ती छतरपुर निवासी राधेश्याम गुप्ता की ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट है। अस्पताल की नई और पुरानी बिल्डिंग के सभी वार्डों में ऑक्सीजन लाइन भी डाली हुई। बावजूद इसके अस्पताल में भर्ती मरीज को ऑक्सीजन क्यों नहीं दी गई। मृतक के परिजनों ने भी सवाल उठाएं है।
परिजन का कहना है कि अस्पताल के एक कर्मचारी के कहने पर वार्ड में मौजूद पेशेंट गोविंद सिंह और कुछ लोग एक ऑक्सीजन सिलेंडर घायल के बेड तक लेकर आए, जो खराब स्थिति में था। यह सिलेंडर कुछ ही मिनट चला, बाद में सिलेंडर की ऑक्सीजन खत्म हो गई। इधर, घायल की स्थिति बिगड़ती जा रही थी। फिर ड्यूटी डॉक्टर ने अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. नवीन झाला को बुलवाया। डॉ. झाला करीब आधा घंटा देरी से घायल के पास पहुंचे। तब तक राधेश्याम की मौत हो गई थी।

एंबुलेंस को लगाना पड़ा धक्का…

इधर, दूसरा मामला मंगलवार को भी सामने आया। जिला अस्पताल से प्रसूता को रेफर किया गया था। लेकिन 108 एम्बुलेंस स्टार्ट नहीं हुई। परिजन प्रसूता को तड़पता देख 108 एंबुलेंस को धक्का लगाने में जुट गए। इस दौरान करीब 10 मिनट की मेहनत के बाद एंबुलेंस स्टॉर्ट हुई। इसके बाद प्रसूता को इलाज के लिए ले जाया जा सका।

Top