You are here
Home > Uncategorized > दमोह में अरुण यादव बोले- BJP को निकालनी चाहिए माफी यात्रा, जनाक्रोश यात्रा में हुए शामिल

दमोह में अरुण यादव बोले- BJP को निकालनी चाहिए माफी यात्रा, जनाक्रोश यात्रा में हुए शामिल

यह सरकार किसान विरोधी, महिला विरोधी और युवा विरोधी सरकार है

दमोह – दमोह के बांदकपुर धाम में भगवान शिव के दर्शन करने के बाद जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें जनयात्रा नहीं माफी यात्रा निकालनी चाहिए। यह सरकार किसान विरोधी, महिला विरोधी और युवा विरोधी सरकार है। 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार बन गई है।
अरुण यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जो घोषणाएं की जा रही हैं, उनका जनता पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इसलिए हम कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन आशीर्वाद यात्रा की जगह जन माफी यात्रा निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2023 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और हमने जो वादा किया है, वह पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस सरकार आने के बाद 500 रुपये में गैस सिलेंडर, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को कितना आशीर्वाद मिल रहा है, यह आप सभी ने देखा है। कल सागर में ही जन आशीर्वाद यात्रा में क्या हुआ, सभी को पता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करीब सात बार मध्यप्रदेश आना पड़ रहा है। यह सरकार भ्रष्ट सरकार बनकर रह गई है। जनता बीजेपी का विरोध करती हुई नजर आ रही है।
अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस की सात जन आक्रोश यात्राएं निकलनी हैं, जिसकी शुरुआत आज से हो गई है। जनाक्रोश यात्रा में दमोह विधायक अजय टंडन के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Top