You are here
Home > Uncategorized > दिल्ली में जी-20 हुआ, पर मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के राज में G–18 चल रहा है – कमलनाथ

दिल्ली में जी-20 हुआ, पर मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के राज में G–18 चल रहा है – कमलनाथ

225 महीने की सरकार में 225 से ज्यादा तो महा घोटाले हो गए – कमलनाथ

भोपाल – पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट किया कि दिल्ली में जी-20 हुआ, पर मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के राज में G–18 चल रहा है। एमपी में भाजपा के कुशासन के साल तो पूरे हो गए हैं 18, और राज तो घोटालों (G) का ही चल रहा है। नाथ ने आगे लिखा कि 225 महीने की सरकार में 225 से ज्यादा तो महा घोटाले हो गए हैं, और छोटे घोटालों की तो गिनती नहीं हैं। शिवराज सरकार का “G–18″– “घोटालों (G) से भरपूर 18 साल”।

ज्ञात रहे की कुछ समय पहले ही एमपी कांग्रेस ने बीजेपी शासन काल की भ्रष्टाचार की पूरी सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के 225 घोटालों को गिनाया है। जिनमें व्यापमं घोटाला, महाकाल लोक घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला शामिल हैं। , बिजली विभाग घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला जैसे कई घोटालों का जिक्र है।

Top