You are here
Home > Uncategorized > बीजेपी जनदर्शन यात्रा निकाल रही है, यह जनदर्शन नहीं जन सौदा यात्रा है – कमलनाथ

बीजेपी जनदर्शन यात्रा निकाल रही है, यह जनदर्शन नहीं जन सौदा यात्रा है – कमलनाथ

मुरैना के अंबाह में कांग्रेस ने जनआक्रोश महारैली का आयोजन किया

अंबाह – MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने BJP की जनदर्शन यात्रा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर हमला किया है। मुरैना के अंबाह में आयोजित सभा में कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी जनदर्शन यात्रा निकाल रही है, यह जनदर्शन नहीं जन सौदा यात्रा है। शिवराजसिंह सौदागर मुख्यमंत्री हैं।
मुरैना के अंबाह में कांग्रेस ने जनआक्रोश महारैली का आयोजन किया। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे।

भाजपा का विधायक होने से सबसे अधिक नजर

बता दे की मुरैना की अंबाह और जौरा दो ऐसी विधानसभा हैं, जिन पर अभी भी भाजपाइयों का कब्जा है। जौरा में सूबेदार सिंह सिकरवार और अंबाह में कमलेश जाटव विधायक हैं, लिहाजा यह दोनों ही विधानसभा कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि कांग्रेस की इन दोनों सीटों पर खास नजर है।

जौरा आ चुके कमलनाथ

कमलनाथ लगभग 6 माह पहले जौरा में आम सभा कर चुके हैं। अब अंबाह की बारी है। अंबाह में आम सभा करने के पीछे मुख्य कारण वहां की जनता में भाजपा की नाकामी और कांग्रेस की योजनाओं को बताना है।

Top