बूथों पर योजनापूर्वक, समयबद्ध होकर तैयारी कर लें तो कांग्रेस की विजय को कोई नहीं रोक सकता : दिग्विजय सिंह Uncategorized by mpeditor - April 21, 2023April 21, 20230 उत्तर विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, बीएलए और कार्यकर्ताओं की बैठक ली उज्जैन – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी ने आज उज्जैन जिले की दक्षिण विधानसभा (विधानसभा क्रमांक – 217) के ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, बीएलए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय के.जी.सी. होटल में ली।बैठक में मौजूद सभी पार्टी पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के संदर्भ में अपनी तैयारियों की जानकारी दिग्विजय सिंह जी को दी।दिग्विजय सिंह ने सभी तैयारियों का जायजा लिया और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में कई उपयोगी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।श्री सिंह ने कहा कि हम एक बेहतरीन चुनाव अभियान चलाते हैं, लेकिन बूथों पर भी यदि हम वैसे ही व्यवस्थित तरीके से योजनापूर्वक, समयबद्ध होकर तैयारी कर लें तो कांग्रेस की विजय को कोई रोक नहीं सकता।श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सामंजस्य, समन्वय और संवाद के साथ संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। जिला, ब्लॉक, मंडल और सेक्टर के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से संपर्क करें, चर्चा करें, संवाद करें तब जाकर संगठन चलेगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में कांग्रेस कमजोर नहीं है बल्कि केवल सामंजस्य, समन्वय और संवाद की कमी है। पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा टिकिट किसी को भी मिले एकजुटता के साथ पार्टी का काम करें और कांग्रेस को जिताएं।कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह जी के साथ पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, जिले की प्रभारी श्रीमती शोभा ओझा, विधायक दिलीप गुर्जर, रामलाल मालवीय, महेश परमार, मुरली मोरवाल, जिले की सह प्रभारी सुश्री रेखा वर्मा और अशोक तिवारी, शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला अध्यक्ष कमल पटेल, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, बटुकशंकर जोशी, मनोहर बैरागी, राजेन्द्र वशिष्ठ, उज्जैन जिले के मीडिया प्रभारी संतोष सिंह गौतम, अरुण रोचवानी, अजय राठौर, करण कुमारिया, अनंतनारायण मीणा, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, उपनेता राजेन्द्र कुवाल (गब्बर), पूर्व शहर अध्यक्ष महेश सोनी, राजहुजूर सिंह गौर, चेतन यादव, दिनेश बोस, अजीत सिंह, दीपक मेहरा, भरत पोरवाल, देवव्रत यादव, रामेश्वर आजना, गीता यादव, अंजू जाटवा, माया मालवीय, स्वाति सिंह, ऋतुराज सिंह चौहान, अमित शर्मा आदि कई नेता और कार्यकर्तागण भी मौजूद थे। उक्त बैठक के बाद होटल के.जी.सी. में श्री दिग्विजय सिंह जी ने उज्जैन दक्षिण के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने गए सदस्यों, सेवा दल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, आई टी सेल सहित सभी प्रकोष्ठों एवं सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ, पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भी हिस्सा लिया।इस बैठक में श्री दिग्विजय सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं की बातों, सुझावों और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और अपनी ओर से आवश्यक दिशा निर्देश और मार्गदर्शन दिया।उज्जैन दक्षिण विधानसभा के कार्यक्रम के बाद दिग्विजय सिंह ने उज्जैन जिले की ही उत्तर विधानसभा (विधानसभा क्रमांक – 216) के ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, बीएलए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय मनोरमा गार्डन, आगर रोड में ली।उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में मौजूद सभी पार्टी पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के संदर्भ में अपने सुझाव दिए। दिग्विजय सिंह ने मंडल सेक्टर कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने अपने बूथ जिताने का प्रयास करेंगे तो कांग्रेस का प्रत्याशी अपनी जीत आसानी से दर्ज कर सकेगा।पूर्व सीएम ने कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का संगठन मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला अध्यक्ष से कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष को अधिकार दीजिए कि वे मंडल-सेक्टर की कमेटियां गठन करें। ये सारी व्यवस्था विकेंद्रीकृत करने की जरूरत है। तब जाकर सारे कार्यकर्ता एक सूत्र में बंधेंगे।कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह जी के साथ पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, जिले की प्रभारी शोभा ओझा, विधायक दिलीप गुर्जर, रामलाल मालवीय, महेश परमार, मुरली मोरवाल, जिले की सह प्रभारी रेखा वर्मा और अशोक तिवारी, शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला अध्यक्ष कमल पटेल, माया त्रिवेदी, विक्की यादव, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, बटुकशंकर जोशी, मनोहर बैरागी, राजेन्द्र वशिष्ठ, उज्जैन जिले के मीडिया प्रभारी संतोष सिंह गौतम, अरुण रोचवानी, करण कुमारिया, अनंतनारायण मीणा, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, उपनेता राजेन्द्र कुवाल (गब्बर), पूर्व शहर अध्यक्ष महेश सोनी, चेतन यादव, दिनेश बोस, अजीत सिंह, दीपक मेहरा, भरत पोरवाल, देवव्रत यादव, रामेश्वर आजना, मकसद अली, गीता यादव, अंजू जाटवा, माया मालवीय, सोनिया ठाकुर, स्वाति सिंह, सपना सांखला, वंदना मिमरोट, ऋतुराज सिंह चौहान, अमित शर्मा आदि कई नेता और कार्यकर्तागण भी मौजूद थे।उक्त बैठक के बाद मनोरमा गार्डन में ही दिग्विजय सिंह ने उज्जैन उत्तर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने गए सदस्यों, सेवा दल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, आई टी सेल सहित सभी प्रकोष्ठों एवं सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ, पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भी हिस्सा लिया।इस बैठक में दिग्विजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं की बातों, सुझावों और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और अपनी ओर से आवश्यक दिशा निर्देश और मार्गदर्शन दिया।