You are here
Home > Uncategorized > बोले-18 साल में असफलता की सरकार रही, मप्र को चौपट राज्य बनाया

बोले-18 साल में असफलता की सरकार रही, मप्र को चौपट राज्य बनाया

बैतूल – कांग्रेस ने आज प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई मोर्चों पर विफल होने का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार से लेकर बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर नाकामयाब होने पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने आज बैतूल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई आरोप लगाए।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने पार्टी के सचिव सिद्धार्थ राजमल की मौजूदगी में कहा कि पिछले 18 साल में सरकार कई मोर्चा पर असफल हुई है। उसने चौपट राज स्थापित किया है। यह सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर फेल रही सरकार है। उन्होंने बताया कि इस समय 22 लाख बच्चे वोटर लिस्ट में रजिस्टर हुए है। ये आबादी 3 करोड़ आबादी 18 से 39 साल की है। पीएम के ई श्रम पोर्टल पर एक करोड़ 70 लाख रजिस्टर्ड बेरोजगार दर्ज है। जबकि 2 करोड़ 9 लाख युवा बेकार घूम रहे। इसे भाजपा के नेता सुचारु राज कह रहे हैं।
गुप्ता ने कहा कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर फेल हुई है। आज गरीब का जीना दुभर है। पहले 40 लाख लोग राशन लेते थे। आज 5 करोड़ लोग राशन ले रहे। ये प्रदेश में 20 फीसदी की ग्रोथ रेट बता रहे हैं। जबकि यह आंकड़ों की बाजीगरी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की पीएम से लेकर सीएम तक रोज दस झूठ बोलते हैं। यह संघ का फॉर्मूला है। पूरी दुनिया में कट्टरपंथी शिक्षा पर हमला करते हैं। एमपी में 30 हजार स्कूल बंद किए गए, जो अधिकांश एसी एसटी क्षेत्रों में बंद कर दिए गए है। इनमें एकल परिसर, बच्चे कम होने के नाम पर बंद किए गए हैं।
कांग्रेस लोगों के बीच जाकर बता रही है कि हम कैसा एमपी बनना चाहते हैं। नए एमपी का क्या रोडमैप होगा। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा ने कोरोना काल को आपदा में अवसर बना दिया। नकली मशीन, दवा लाई गई। ऑक्सीजन प्लांट कमीशनखोरी करके लगाए गए। कांग्रेस की सरकार आने पर 25 लाख रु का स्वास्थ्य बीमा हर परिवार को देगी। लीवर से लेकर हार्ट रिप्लेसमेंट तक देंगे, स्वास्थ्य का अधिकार देंगे, पानी का अधिकार, प्रकाश का अधिकार देंगे।
हर परिवार को 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा देंगे। जबकि कुपोषण का मामा ने प्रदेश को कलंक लगाया है। यहां कई जिलों की तुलना इथोपिया से की जाती है। हमारी सरकार के आने पर हम सुपोषण का अभियान चलाएंगे। हम 2600 रुपए में गेंहू 2500 में धान खरींदेंगे। 5 एचपी फ्री बिजली देंगे। कन्या विवाह में एक लाख एक हजार अनुदान सहायता देंगे।
उन्होंने दावा किया कि सारी योजनाएं देंगे, प्रदेश में साढ़े सात लाख पेंशनर है। हम पुरानी पेंशन योजना वापस शुरू करेंगे। पेंशनर की सुरक्षा का अधिकार देंगे। 27 फीसदी आरक्षण की सुविधा देंगे। लीज होल्ड के प्लॉट को फ्री होल्ड कर देंगे। जय किसान ऋण माफी योजना चालू रहेगी।

Top