You are here
Home > Uncategorized > भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार का गढ़ बन गई, जन आशीर्वाद यात्रा को गांवों और शहरों में जनता घुसने नहीं दे रही – प्रदीप जैन

भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार का गढ़ बन गई, जन आशीर्वाद यात्रा को गांवों और शहरों में जनता घुसने नहीं दे रही – प्रदीप जैन

भाजपा के 18 सालों के राज में मध्यप्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की समस्या

हरदा – हरदा में रविवार को शहर की एक निजी होटल में आगामी 19 सितंबर से शुरू होने जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदीप जैन ने कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली जन आक्रोश यात्रा निकाले जाने को लेकर विस्तार से बताया। इसके पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यात्रा की तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए एक जुट होकर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार का गढ़ बन गई है। भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को गांवों और शहरों में जनता घुसने नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा जनता के द्वारा चुनी गई सरकार को गिराकर डकैती से बनाई गई सरकार को बाहर करने का मन बना चुकी है। वही पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी ने कहा कि 19 सितंबर से हरदा से शुरू होने वाली जन आक्रोश यात्रा नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी होते हुए वापस नर्मदापुर पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के 18 सालों के राज में मध्यप्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की समस्या बड़ी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में इन सभी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को अत्यंत पिछड़ा बताया है। भाजपा के राज में प्रदेश के अंदर अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं एवं बच्चों पर अत्याचार बढ़े हैं।
वहीं, मानव तस्करी में और महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार में प्रदेश सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि योजना आयोग की रिपोर्ट बताती है कि यहां पर रुपया लोगों के कल्याण के लिए भेजा गया था। उसका सही उपयोग नहीं हुआ।
मनरेगा जैसी कल्याणकारी योजना के अंतर्गत 75 प्रतिशत राशि का सही उपयोग नहीं हुआ। वही संसदीय समिति की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है।साथ ही प्रतिव्यक्ति की आय घट कर अब 8339 प्रतिमाह हो गई है। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम बनने के साथ ही नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश मे हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा। महंगाई कम होगी। सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत होगी लेकिन इनमें से एक भी वादा अब तक पूरा नहीं किया है।
भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में असंतोष व्याप्त है। इसकी को लेकर हम जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर शिवराज सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। जिसमें नुक्कड़ सभा के माध्यम से स्थानीय मुद्दों को उठाया जाएगा। इसी को लेकर अलग अलग समितियां बनाई है। वहीं, यात्रा के रात्रि विश्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी बात जनता के बीच रखेंगे।

Top