You are here

स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी के बारे में गलत जानकारी दी

नई दिल्ली – प्रियंका गांधी स्मृति ईरानी के खिलाफ कोर्ट जाएंगी। कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली पर छिड़े विवाद के बीच, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दावा किया था कि उन्होंने प्रियंका (गांधी) वाड्रा को अमेठी में नमाज पढ़ते देखा है। इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सूत्रों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही है।
स्मृति ईरानी के इस बयान पर प्रियंका वाड्रा नाराज है। उन्होंने उनकी व्यक्तिगत मानहानि की है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही प्रियंका गांधी (वाड्रा) उनके खिलाफ अपराधिक मानहानि का केस दर्ज करायेंगी।

Top