महिला अधिकारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा Uncategorized by mpeditor - September 17, 2022September 17, 20220 जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आज हाउसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन पर छापामार कार्रवाई करते हुए वहां पदस्थ वरिष्ठ संपत्ति अधिकारी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम पुष्पा बैन हैं जो कि मध्य प्रदेश गृह निर्माण अधोसंरचना विकास मंडल जबलपुर में पदस्थ है। वो बैंक एनओसी देने के लिए रिश्वत मांग रही थी। जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि जबलपुर निवासी जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने एक मकान खरीदा था, पूरी किश्त देने के बाद भी मध्य प्रदेश गृह निर्माण अधोसंरचना विकास मंडल से एनओसी मिलनी थी पर इसके एवज में पुष्पा बैन जो वरिष्ठ संपत्ति अधिकारी है, उनके द्वारा 5000 रुपए रिश्वत मांगी जा रही थी।