बुरहानपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- कोई मनमुटाव नहीं, सब मिलकर पार्टी का प्रचार करेंगे Uncategorized by mpeditor - April 19, 2024April 19, 20240 वह कांग्रेस नेता भी शामिल हुए जिन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया था बुरहानपुर (म.प्र.) – बुरहानपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के तीन गुट एकजुट हो गए हैं। शुक्रवार दोपहर पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के निवासी पर कांग्रेसी एकत्रित हुए। प्रेस से चर्चा में सभी ने कहा कि हमारे बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है। सभी पार्टी के लिए मिलकर काम करेंगे। इसमें वह कांग्रेस नेता भी शामिल हुए जिन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया था।गौरतलब है कि एक दिन पहले ही बुरहानपुर के 7 कांग्रेस नेताओं को मप्र कांग्रेस कमेटी ने वापस कांग्रेस में शामिल कर लिया। उन्हें विधानसभा चुनाव के समय पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया था। इस दौरान पूर्व कांग्रेस महामंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने कहा- हम कांग्रेस पार्टी के थे, हैं और रहेंगे। पार्टी ने हमारा निष्कासन रद्द कर दिया है। देश में लोकतंत्र को बदनाम किया जा रहा है। सब साथ मिलकर काम करेंगे। अरूण यादव के साथ मिलकर विकास का काम करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा कल कुछ कांग्रेस नेताओं का पार्टी ने निष्कासन रद्द किया है। पूरी कांग्रेस एकजुट है। हम जनता के बीच जाएंगे। मन से साथ में हैं। अभी जिन लोगों की वापसी हुई है वह पद के साथ नहीं बल्कि कार्यकर्ता के रूप में हुई है।विधानसभा चुनाव में गुटबाजी के कारण कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन लोकसभा चुनाव में परिस्थतियां बदल गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने चुनाव न लड़कर अपने समर्थक नरेंद्र पटेल को मैदान में उतारा है इसलिए वह कांग्रेसियों को लगातार एकजुट कर रहे हैं। निष्कासित किए गए कांग्रेस नेताओं की वापसी भी अरूण यादव ने कराई है, लेकिन कांग्रेस में तीन गुट हैं। यह सब गुरूवार को एक साथ नजर आए और सभी ने एकमत से लोकसभा चुनाव प्रचार करने की बात कही।