You are here
Home > News > नित नयी काग़ज़ी योजनाएं बनाकर जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है भाजपा सरकार: कांग्रेस

नित नयी काग़ज़ी योजनाएं बनाकर जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है भाजपा सरकार: कांग्रेस

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार अपने कामकाज और ज़िम्मेदारियों छोड़कर केवल और केवल इवेंट, प्रोपेगेन्डा की सरकार बन कर रह गई है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश में गोमाता सड़कों पर है और हज़ारों गोमता दुर्घटना का शिकार हो रही है। गोमाता के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार नित नयी काग़ज़ी योजनाएं बनाकर जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है।


श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बार-बार मांग करने के बाद भी गोधन न्याय योजना लागू नहीं की जा रही है, और सरकार न ही कमलनाथ सरकार द्वारा बनायी गई गोमाता की रक्षा के लिए गोशालाएं चालू कर रही है। सरकार अब गोवर्धन पूजा के नाम पर इवेंट कर रही है। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि सरकार इंवेंट की राजनीति छोड़ गोवर्धन पूजा पर कमलनाथ सरकार द्वारा बनायी गई गोशालाएं चाले करें तथा गोधन न्याय योजना लागू करे।

Top