Congress ne ki rajyepal se CM ki shikayat Politics by mpeditor - February 10, 2024February 10, 20240 कांग्रेस ने की राज्यपाल से सीएम की शिकायत विपक्ष के सांसद-विधायकों से पक्षपात का आरोप भोपाल - प्रदेश कांग्रेस विधायकों के दल ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शिकायत की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए भाजपा सांसदों से 50 करोड़ और विधायकों से 15 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव मांगे हैं, लेकिन कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है।इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल को दिए पत्र में लिखा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सीएम के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से
Bina Pani aya 28 Hazar k a bill Politics by mpeditor - February 10, 2024February 10, 20240 बिना पानी आया 28 हजार का बिल 100 साल की महिला को हाथ ठेले में रख गुहार लगाने कलेक्टोरेट पहुंचा बेटा शिवपुरी - शिवपुरी में एक महिला ने नल के कनेक्शन में कभी नल में पानी नहीं देखा लेकिन उसे नगर पालिका ने 28 हजार रुपए का बिल थमा दिया। इस बड़ी राशि का बिल आने के बाद परिवार परेशान है। बेटा अपनी 100 साल की मां को ठेले पर रखकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और मामले की गुहार लगाई। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने कभी भी नल में पानी आते हुए नहीं देखा, लेकिन उनके नाम पर जो कनेक्शन था उसके नाम पर नगर पालिका ने लगभग 28 हजार रुपए का बिल थमा दिया है। परिवार गरीब है, आर्थिक हालत
Do Vibhago ke beech ulajha fayar safety act Politics by mpeditor - February 10, 2024February 10, 20240 दो विभागों के बीच उलझा फायर सेफ्टी एक्ट 5 साल से कागजों में बंद, लागू होता तो नहीं होता हरदा जैसा हादसा भोपाल - हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की जान चली गई। 200 से ज्यादा घायल हो गए। मध्यप्रदेश में पटाखा फैक्ट्रियों में हादसे का ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले 10 साल में पटाखा फैक्ट्रियों में 14 धमाके हो चुके हैं। इनमें 180 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।एक्सपर्ट कहते हैं कि यदि मप्र में फायर सेफ्टी एक्ट लागू होता तो शायद ये हादसा नहीं होता। खास बात ये है कि हरदा हादसे के एक हफ्ते पहले 23 जनवरी को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को एक नोटशीट
Buzurg ko palang samet nikala, makan par kurki ka notice Politics by mpeditor - February 10, 2024February 10, 20240 बुजुर्ग को पलंग समेत निकाला, मकान पर कुर्की का नोटिस फाइनेंशियल कंपनी की किस्त नहीं चुकाने पर कार्रवाई; तबेले में रह रहा परिवार मंदसौर - मध्यप्रदेश के मंदसौर में लोन की किस्त नहीं चुका पाने पर पुजारी परिवार को बेघर होना पड़ा। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पुलिस के साथ पहुंचे। घर में रखा सामान सड़क पर फेंक दिया। पुजारी के 100 साल के बीमार पिता को कर्मचारियों ने पलंग समेत उठाकर सड़क पर रख दिया। घर में ताला लगाया, नोटिस चस्पा कर चलते बने। बेघर मजबूर परिवार अब मवेशी बांधने वाले तबेले में रहने को मजबूर है।जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर भील्याखेड़ी गांव। गांव के बीचों-बीच राम जानकी मंदिर के पास पुजारी गोविंद दास बैरागी का छोटा सा मकान है। दरवाजे
Jila Congress ne nakul ke naam par lagai muhar Politics by mpeditor - February 10, 2024February 10, 20240 जिला कांग्रेस ने नकुल के नाम पर लगाई मुहर AICC की घोषणा से पहले ही छिंदवाड़ा में प्रत्याशी तय; बैठक में बनाई रणनीति छिंदवाड़ा - ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने भले ही अभी लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन छिंदवाड़ा में इस घोषणा से पहले नकुलनाथ को कांग्रेस पदाधिकारी के द्वारा अधिकृत लोकसभा प्रत्याशी तय कर दिया गया है। इसको लेकर एक बैठक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।इस बैठक में तमाम पर्यवेक्षक के अलावा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, गंगा प्रसाद तिवारी सहित तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में लोकसभा चुनाव को जीतने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में यह भी बताया गया
Kamalnath ka arop desh me vipaksh ko kamjor kiya ja raha hai Politics by mpeditor - February 10, 2024February 10, 20240 कमलनाथ का आरोप- देश में विपक्ष को कमजोर किया जा रहा है कांग्रेस ही करेगी तानाशाही का मुकाबला भोपाल - पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्ताधारी दल पर हमले बोले हैं। उन्होंने नाम लिए बिना भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस की विचारधारा ही तानाशाही का मुकाबला कर सकती है।कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस की विचारधारा सत्य, धर्म और न्याय की विचारधारा है। देश के सभी धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा और विचार के लिए कांग्रेस की विचारधारा में समान स्थान और सम्मान है। कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष के इतिहास में ज्यादातर समय संघर्ष और सेवा में गुजरा है। आजादी की लड़ाई के आंदोलन
छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा के पहुंचते ही राहुल बोले-अडानी की जेब में जा रहा आपका पैसा Politics by mpeditor - February 8, 2024February 8, 20240 मोदी जी OBC नहीं, तेली पैदा हुए रायगढ़ - राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा गुरुवार को ओडिशा से रायगढ़ पहुंची। इस मौके पर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को फ्लैग हैंडओवर किया। आज दर्रामुडा में नाइट हॉल्ट होगा। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।राहुल ने कहा कि मोदी जी खुद को OBC वर्ग का बताते हैं, जबकि सच्चाई ये है कि वे गुजरात के तेली समुदाय के हैं। तेली जाति को गुजरात सरकार ने सन 2000 में OBC का दर्जा दिया था। राहुल गांधी ने इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। तब राजस्थान और मध्य प्रदेश कवर किया
सरकार के व्हाइट पेपर से पहले कांग्रेस का ब्लैक पेपर Politics by mpeditor - February 8, 2024February 8, 20240 खड़गे बोले- BJP ने 411 विपक्षी विधायक मिलाए नई दिल्ली - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर ब्लैक पेपर पेश किया।खड़गे ने कहा कि भाजपा ने 10 साल में 411 विपक्षी विधायकों को अपनी तरफ मिलाया। मोदी सरकार हमें हैरेस और प्रेशराइज कर रही है। वे डेमोक्रेसी खत्म कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि मोदी कहते हैं कि अब इतने पैसे जमा हो रहे हैं, पहले क्यों नहीं होते थे, ऐसा कहकर वे अप्रत्यक्ष रूप में हैरेसमेंट और प्रेशराइज कर रहे हैं और इलेक्शन में पैसा लगा रहे हैं। ये पैसा डेमोक्रेसी को खत्म करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 10 साल में 411 विधायकों ने उन्होंने
नवजोत सिद्धू का केंद्र सरकार पर हमला Politics by mpeditor - February 8, 2024February 8, 20240 बोले- पंजाब पूरी तरह से कर्नाटक के हक में, दोनों एक ही टाइटैनिक पर सवार अमृतसर - पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में कर्नाटक सरकार के हक में आवाज उठाई है। इसके साथ ही केंद्र पर भी हमला किया है कि राज्यों का संघ मिलकर ही केंद्र को बनाता है। यहां से एकत्रित पैसे से केंद्र को फंडिंग होती है। ऐसे में राज्यों के साथ भेदभाव ठीक नहीं है।नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा- कर्नाटक अपनी प्रभावित वित्तीय स्वायत्तता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है, जिसे तमिलनाडु व केरल भी सपोर्ट कर रहे हैं। पंजाब हमारे संघीय ढांचे को बचाने की इस लड़ाई में
भारत जोड़ो न्याय यात्रा, डोनेट फॉर न्याय अभियान के तहत कांग्रेस जनों ने किया डोनेशन Politics by mpeditor - February 8, 2024February 8, 20240 अभा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन, महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे रहे उपस्थित भोपाल - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही है भारत जोड़ो ने यात्रा के लिए डोनेट फॉर न्याय अभियान के माध्यम से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज अभा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन, महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन, महासचिव मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे