You are here
Home > Uncategorized > Chunav ke pehle modhi ji ko kese pata lagta hai ki 370 seat ayengi- Anjana Ranjan

Chunav ke pehle modhi ji ko kese pata lagta hai ki 370 seat ayengi- Anjana Ranjan

चुनाव के पहले मोदी जी को कैसे पता लगता है कि 370 सीट आएंगी – अधीर रंजन

अधीर रंजन ने पूछा- क्या इसका राज EVM में छुपा है

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार संसद में कहा था- ‘देश का माहौल बता रहा है कि अबकी बार 400 पार। अकेले भाजपा 370 सीटें जीतेगी। अब तो ये बात देश ही नहीं, खड़गे जी भी बोल रहे हैं।’
PM के इस दावे पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाए हैं। अधीर ने मंगलवार (6 फरवरी) को संसद की कार्यवाही से पहले पूछा- चुनाव के पहले मोदी जी को कैसे पता लगता है कि 370 सीट आएंगी। अगर कोई दावे के साथ यह कह रहा है इसका मतलब अंदर कोई राज है, जो EVM में भी छिपा है। उनके दावे से यह लग रहा है कि इसमें भी मोदी जी का हाथ रहेगा। आखिर में हमारे चुनाव का मजाक उड़ाया जाएगा। उनके चुनाव में हेरा-फेरी करने के नापाक मंसूबे तय हो चुके हैं। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा अब चुनाव की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें पहले ही 400 सीटें मिल चुकी हैं तो चुनाव का क्या मतलब है। लोकतंत्र में, सब कुछ जनता तय करती है।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुडा ने कहा – बार-बार एक ही बात उठाना ठीक नहीं है। वे नारा दे सकते हैं, लेकिन फैसला जनता करेगी।

विधानसभा चुनाव के बाद EVM पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे…

  1. दिग्विजय सिंह ने EVM में गड़बड़ी का डेमो दिया था
    पिछले साल मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने 24 जनवरी को आईआईटियन अतुल पटेल की मदद से EVM के मॉडल में गड़बड़ी का डेमो दिया था। साथ ही निर्वाचन आयोग से दो सवाल भी पूछे थे। हालां
Top