You are here
Home > corona > देश में कोरोना : 36 हज़ार नए मामले आए सामने, तीसरे दिन सबसे अधिक मरीज़ हुए ठीक

देश में कोरोना : 36 हज़ार नए मामले आए सामने, तीसरे दिन सबसे अधिक मरीज़ हुए ठीक

नई दिल्ली- देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के केस में मामूली कमी आई है। रविवार को 36,028 नए मरीज मिले, 39,828 ठीक हुए और 447 संक्रमितों ने जान गंवाई। यह लगातार तीसरा दिन था जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए। इससे पहले 6 अगस्त को 38,705 मरीज मिले और 40,026 ठीक हुए। 7 अगस्त को 39,068 केस आए और 43,935 रिकवर हुए।

यह भी राहत की बात है कि नए मरीजों का आंकड़ा बीते 14 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 जुलाई को 30,820 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। केरल में भी केस कुछ कम हुए हैं। यहां रविवार को 18,607 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 20,108 ठीक हुए और 93 की मौत हुई। इससे एक दिन पहले यहां 20,367 केस आए थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 36,028
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,828
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 447
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.19 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.11 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.28 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.96 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 10 नए मामले सामने आए और 18 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Top