You are here
Home > Uncategorized > कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम का भव्य स्वागत

कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम का भव्य स्वागत

प्रत्याशी घोषणा के बाद पहली बार पहुंचे मंडला, चींटी से की खुद की तुलना, जीत के प्रति जताया विश्वास

मंडला – कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार मंडला पहुंचे डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम का कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयजयकार करते हुए उन्हें फूल मालाएं पहना कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मंडला संसदीय क्षेत्र से अपनी जीत के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से हम दिल्ली की संसद में कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम ने दैनिक भास्कर से चर्चा की जिसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनकी योजना और तैयारियों के संदर्भ में पूछे गए सवालों का जबाव दिया।

ओमकार : ये प्रकृति का सिद्धांत है, हम चींटियों से संघर्ष करके आगे बढ़ना सीखते हैं। एक छोटी सी चींटी किसी जगह प्रयास करती है, वह बार बार गिरती है। लेकिन एक दिन वह जरूर सफल होती है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ 2024 में मैं जरूर सफल होऊंगा और जनादेश मुझे अवश्य मिलेगा।

दैनिक भास्कर: आपका कार्यक्षेत्र डिंडोरी रहा है, जबकि मंडला संसदीय क्षेत्र 4 जिलों में फैला हुआ है। नए सिरे से आप कैसे सक्रियता बढ़ाएंगे और बाकी के क्षेत्र में आप कैसे लोगों को जोड़ेंगे ?

ओमकार: गढ़ मंडला हमारी अपनी कर्मभूमि है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत डिंडोरी एक जिले की सीमा है, मंडला एक जिले की सीमा है। पर मुझे गर्व है कि वीरांगना रानी दुर्गावती का क्रम स्थल गढ़ मंडला हमारा अपना है। मेरा मानना है कि गढ़ मंडला तक ही हमारे कार्यक्षेत्र को सीमित न समझें ये देश, प्रदेश और ये दुनिया हमारी है। संसार के जिस भू भाग में इंसान हैं वो अपने हैं। हम इस विचारधारा के साथ आगे बढ़ेंगे

Top