You are here
Home > Uncategorized > इंदौर साड़ी वॉकथॉन में देरी..नाराज महिलाएं लौटीं

इंदौर साड़ी वॉकथॉन में देरी..नाराज महिलाएं लौटीं

इंदौर – इंदौर के नेहरू स्टेडियम में साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर गुरुवार को था। शाम 6 बजे शुरू होना था। लेकिन रात 8 बजे तक शुरू नहीं हो सका। देरी के कारण महिलाएं घर लौटने लगीं। तब विवाद की स्थिति बन गई।
महिलाएं कार्यक्रम छोड़ कर जाने लगी तो उन्हें रोकने के लिए स्टेडियम के गेट नंबर एक पर ताला लगा दिया गया। नाराज महिलाओं ने पत्थर उठा लिए। ताला तोड़ने की कोशिश की। हालांकि बाद में नगर निगम के अधिकारियों के दखल के बाद ताला खोलना पड़ा।
बता दें कि कार्यक्रम के लिए महिलाओं को दोपहर 3 बजे से ही बुला लिया गया था। कई महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर आई, जो परेशान होती रही। इस कार्यक्रम में 25 हजार महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन हालात यह रहे कि स्टेडियम में कुल जमा 100 महिलाएं भी नहीं थी।
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर वन भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर नारी, गर्व से पहने साड़ी के ध्येय को लेकर साड़ी वॉकथॉन आयोजित की गई। जिसका रूट नेहरू स्टेडियम से जीपीओ तक रखा गया। वहां से शिवाजी प्रतिमा मेडिकल हॉस्टल होते हुए फिर से नेहरू स्टेडियम के वीआईपी गेट पर पहुंचना तय किया गया था।

Top