You are here
Home > Uncategorized > MP में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 5 दिन

MP में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 5 दिन

भोपाल – मध्यप्रदेश में 5 दिन रहने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज (गुरुवार) राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। एमपी में राहुल की यात्रा 2 मार्च को मुरैना से एंटर हुई थी। इन 5 दिनों में यात्रा 9 जिले और 7 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान राहुल गांधी के अलग-अलग रंग नजर आए।
वे सेना में भर्ती की चाहत रखने वाले युवाओं से मिले, तो किसानों के साथ खाट पंचायत की। भगवान महाकाल की शरण में गए तो यात्रा के रूट में हो रही एक शादी में शामिल हो गए। एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को अमरूद भेंट किए तो वे अमरूद के बगीचे में पहुंच गए। पहले दिन राजस्थान के धौलपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरैना जिले की सीमा में पहुंची। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में राहुल ने कहा- बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत, हिंसा और डर फैला रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा- देश में दो विचारधारा की लड़ाई है। नफरत और मोहब्बत के बीच में जो लड़ाई हो रही है। राहुल गांधी ने एक बार फिर देश में जाति जनगणना की बात कही। राहुल ने नोटबंदी, जीएसटी और बेरोजगारी को भी दोहराया। मुरैना से भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने एंट्री की। यहां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरित किया। मुरैना से भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने एंट्री की। यहां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरित किया।
दूसरे दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा ग्वालियर पहुंची। यहां राहुल गांधी ने कहा- आज देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। यह पाकिस्तान की तुलना में दोगुनी है। हमारे पास बांग्लादेश-भूटान से भी अधिक बेरोजगार युवा हैं। उन्होंने कहा- अगर मोदी सरकार अरबपतियों के लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ कर सकती है, तो किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं कर सकती?
राहुल ने कहा- बीजेपी सरकार ने बड़े-बड़े अरबपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ कर दिया। ये जो कर्ज का पैसा था, वो देश के लोगों का था, जिसे टैक्स से जुटाया गया था। इससे पहले, राहुल ने ग्वालियर के देवास गार्डन में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से संवाद किया। मोहना में रोड शो किया।
सोमवार को तीसरे दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुना और राजगढ़ जिले के ब्यावरा पहुंची। इससे पहले, राघौगढ़ में रोड शो किया। राघौगढ़ से ब्यावरा जाते समय एक शादी में भी शामिल हुए। संयोग से दूल्हे का नाम भी राहुल निकला। ब्यावरा के भाटखेड़ी में किसानों के साथ खाट पंचायत की। उन्होंने खाट पर बैठकर किसानों की समस्याएं सुनीं। यहां हाईवे के पास टेंट लगाया था, जिसमें करीब 100 खाट लगाई गई थीं। राहुल गांधी ने रोड शो और नुक्कड़ सभाएं भी कीं।

Top