कटनी: नदी में डूबे पांच बच्चे MP by mpeditor - October 18, 2022October 18, 20220 कटनी। जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा खुर्द में सोमवार देर शाम नदी में डूबे पांच बच्चों में से चार के शव मंगलवार सुबह तक खोज लिए गए हैं। रेस्क्यू टीम एक अन्य बच्चे की तलाश में अभियान चला रही है। घटना के बाद से रात भर नदी किनारे ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। अब तक जिन बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया है, उनके नाम सूर्या विश्वकर्मा, महिपाल, साहिल और अनुज सोनी है। आयुष विश्वकर्मा के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है और उसकी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और होमगार्ड की रेस्क्यू टीम ने सोमवार रात करीब 8.30 बजे रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद तड़के 4 बजे तक तीन बच्चों के शव मिल चुके थे। साहिल चक्रवर्ती का शव मंगलवार सुबह करीब 8 बजे मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बच्चे आयुष विश्वकर्मा का सोमवार को जन्मदिन था और वह अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने कटनी नदी किनारे आया था। इसी दौरान नदी में नहाते समय यह दुर्घटना हो गई। ग्रामीणों ने नदी किनारे रखे बच्चों के कपड़ों को देखकर पुलिस को सूचना दी थी।