You are here
Home > Politics > Rahul Gandhi Bole- MSP ki legal Guarantee Denge, ambikapur me kaha- sarkar bante hi ise lagu karenge

Rahul Gandhi Bole- MSP ki legal Guarantee Denge, ambikapur me kaha- sarkar bante hi ise lagu karenge

राहुल गांधी बोले- MSP की लीगल गारंटी देंगे, अंबिकापुर में कहा- सरकार बनते ही इसे लागू करेंगे

खड़गे बोले- चाय बेचो लेकिन देश नहीं

अंबिकापुर – कांग्रेस संसद राहुल गांधी ने कहा कि हम MSP की लीगल गारंटी देंगे। ये मेनिफेस्टो में शामिल होगा, केंद्र में सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। फसलों के दाम कम होने पर भी सरकार इसकी भरपाई करेगी। अंबिकापुर के कला केंद्र से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ये बातें कही।
इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तीसरे दिन मंगलवार को सरगुजा पहुंची। राहुल गांधी ने उदयपुर के रामगढ़ से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव आंदोलन के आदिवासियों से मुलाकात नहीं की। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, AICC चाहता है कि राहुल हसदेव जाएं, लेकिन पीसीसी ने इनकार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर नारायणी परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार और किसान कानून पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी बोले कांग्रेसियों ने क्रांतिकारी काम किए हैं, चाहे वो सफेद क्रांति हो या हरित क्रांति। अब हिंदुस्तान का एक्स-रे करने जा रहे हैं तो मोदी जी को इससे आपत्ति है। मोदी जी कहते हैं देश में केवल दो ही जात एक अमीर और गरीब। जब देश में दो ही जात है तो आप ओबीसी कैसे बन गए। जब जातीयजनगणना की बात आई तो मोदी जी कहते हैं मैं तो ओबीसी हूं ही नहीं। सामाजिक आर्थिक अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई है। इसलिए हमने ये यात्रा की।
उन्होंने कहा कि आधी आबादी पिछड़े वर्ग की है। दलित 15%, आदिवासी 8%, चार लोगों को आपने खड़ा किया तो उसमें से तीन लोग दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के हैं। देश के 200 बड़ी कंपनियों में न दलित न आदिवासी, न पिछड़ों की भागीदारी। मीडिया कंपनियों की लिस्ट देख लीजिए। इनमें भी दलित, आदिवासी और पिछड़ों की कोई भागीदारी नहीं है। 650 हाईकोर्ट जजों में से 33 आदिवासी हैं। प्राइवेट अस्पताल, कॉलेज इनके मालिकों में दलित, आदिवासी, पिछड़ा कोई नहीं है।
राहुल ने कहा कि आज सबके पॉकेट में जो मोबाइल है वो चाइना मेड है। जीएसटी और नोटबंदी ने सबको बर्बाद कर दिया है। महंगाई बढ़ी हुई है। किसानों को जो मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। आज किसान दिल्ली पैदल जा रहे हैं उन्हें रोको जा रहा। उनका टियर गैस चलाई जा रही है। उन्हें जेल में डाला जा रहा है। स्वामीनाथन ने बीजेपी ने भारत रत्न दिया। लेकिन स्वामीनाथन जी ने जो कहा वो करने को तैयार नहीं है। स्वामीनाथन ने कहा है कि किसानों को MSP की लीगल गारंटी देंगे। हमारी सरकार आएगी तो इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आजतक मणिपुर नहीं गए। आम आदमी आज वहां नहीं जा सकता है। क्योंकि वहां आग लगी हुई है। इसलिए हमने मणिपुर में भी यात्रा शुरू की। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हमेशा गुस्से में रहते हैं। आप मोदी, शाह के साथ दूसरे नेताओं की फोटो गूगल करके देख लो।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी पार्टी मजबूत है। लोग बचेंगे तो देश बचेगा। देश बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। लोकतंत्र बचेगा तो संविधान बचेगा। कांग्रेस इसी पर काम करती है। खड़गे बोले- एमएसपी के फसलों की लीगल गारंटी देते हैं। ये कांग्रेस की पहली गारंटी है। मार्केट रेट से भी फसलों का दाम कम हुआ तो सरकार उसकी भरपाई करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी केवल ओबीसी, धर्म और भगवान के नाम पर वोट मांगते हैं। लेकिन झूठ बोलकर ये पॉलिटिक्स में ये धर्म नहीं लाना चाहिए। मोदी देश को डिवाइड करना चाहते हैं। मोदी केवल अमीरों के लिए हैं। अमीरों के साथ काम करने वाला उन्हें कुछ भी दे सकता है। बैंकों से लोन दिला रहे हैं। लेकिन ये लोन लेकर देश छोड़कर भाग रहे हैं।
इसे ये रोकना नहीं चाहते हैं। सिर्फ भाषण और डायलोग देते हैं। इनके नेता आदिवासियों पर पेशाब करते हैं। इनकी कथनी और करनी अलग है। खरगे कहा कि गांधी परिवार में राजीव गांधी के बाद कोई प्रधानमंत्री नहीं बना। मोदी हमेशा बदले की भावना से काम करते हैं। और गांधी परिवार पर निशाना साधते हैं।

Top