You are here
Home > Politics > प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को पीसीसी मुख्यालय में

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को पीसीसी मुख्यालय में

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक, बुधवार 2 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की अध्यक्षता में आहूत की गई है।

श्री अहिरवार ने बताया कि बैठक में प्रदेश भर से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा के साथ साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर चर्चा की जायेगी। वहीं भाजपा की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ दोपहर 2 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से बोर्ड आफिस चौराहे तक रैली निकाली जायेगी। उक्त आशय की जानकारी कांग्रेस अजा विभाग के प्रदेश महामंत्री संगठन प्रभारी रमेशचंद्र बकोरिया ने दी है।

Top