आगर मालवा के महुड़िया से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा Politics by mpeditor - December 3, 2022December 3, 20220 आगर मालवा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में शनिवार को 11वां दिन है। यात्रा अभी आगर-मालवा जिले में है। काशीबर्डिया में रात्रि विश्राम के बाद सुबह यात्रा महुड़िया बस स्टॉप से शुरू हुई। यात्रा में भाग लेने संगीतकार टीएम कृष्णा शुक्रवार रात को इंदौर पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह आगर मालवा के महुड़िया से शुरू हुई। रास्ते में भारत जोड़ो यात्रा ने अंकली के पास टी ब्रेक लिया। इससे पहले राहुल गांधी ने विकलांगों से भी मुलाकात की। आज यात्रा में दक्षिण के ख्यात संगीतकार टीएम कृष्णा भी शामिल होंगे। सुबह का ब्रेक 10.30 बजे आमला शिवाय होटल के सामने होगा। शाम 4 बजे यात्रा जैन मंदिर सुसनेर से शुरू