गैंगरेप के आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर MP by mpeditor - October 30, 2022October 30, 20220 गुना। जिले के चांचौड़ा में 15 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद रविवार को भी लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। महिलाओं और छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों का जुलूस निकालने और राह चलती लड़कियों को परेशान करने वाले गुंडों पर अंकुश लगाने की मांग की। वहीं, प्रशासन ने गैंगरेप के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया है। गुना में 15 साल की छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है। घटना के दूसरे दिन भी लोग सड़कों पर उतर आए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं हैं। प्रशासन ने गैंगरेप के आरोपियों के मकानों के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चला दिया। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। सर्व समाज