मप्र में भारत जोड़ो यात्रा का पांचवा दिन, राहुल गांधी ने की बुलेट की सवारी Politics by mpeditor - November 27, 2022November 27, 20220 भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पांचवें दिन राहुल गांधी अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने यात्रा के दौरान इंदौर के पास एबी रोड पर स्थित ग्राम राऊ में बुलेट बाइक की सवारी की। इस दौरान क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी उनके पीछे दौड़ते नजर आए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में रविवार को पांचवां दिन है। यात्रा सुबह महू के दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर सुबह करीब सवा सात बजे पिगडंबर ग्राम पहुंची। यहां राहुल ने दिव्यांग मनोहर को देखकर उन्हें अपने पास बुलाया। वे करीब 5 मिनट तक मनोहर की व्हीलचेयर खींचते हुए उनके साथ चले। इस दौरान उन्होंने मनोहर से चर्चा भी की। मनोहर ने राहुल गांधी से कहा कि अब