नौकरशाह संविधान के अनुरूप आचरण करें,सरकार के चाटुकार न बनें Politics by mpeditor - November 11, 2022November 11, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार और भाजपा नेताओं के संरक्षण में यूरिया खाद की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है। साथ ही कांग्रेस ने सवाल साधते हुए पूछा है कि आखिर जमाखोरों के सामने सरकार आत्मसमर्पित क्यों हो गई है? प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आखिरकार क्या कारण है कि किसान पुत्र प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान द्वारा यूरिया खाद के संकट को लेकर अलसुबह ली गई तीन वर्चुअल बैठकों और इनमें अधिकारियों को दिये गये स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भी खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी धड़ल्ले से जारी क्यों है?