केंद्र एवं राज्य सरकार ने विश्वासघात किया, किसानोंकी आमदनी नहीं बढ़ी: विभा पटेल News by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कृषि मंत्री कमल पटेल के सोमवार को विधानसभा में दिए गए बयान पर कहा कि शिवराज सरकार के मंत्री मुकरने में माहिर है। किसान की आमदनी दोगुना करने का वादा मोदी सरकार एवं शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के समय किया था। अब ये वादा भाजपा के लिए सिर्फ जुमला है। केंद्र एवं राज्य सरकार के विश्वासघात का परिणाम है कि किसानों की आय बढ़ना तो दूर, पहले की अपेक्षा कम हो गई है। विभा पटेल ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ जी ने कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के दो लाख रूपए तक के कर्ज माफ कर 27 लाख किसानों को राहत